मैथा: जसापुर में छत गिरने से सात माह की मासूम की मौत, चार घायल; राज्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
मैथा तहसील क्षेत्र के जसापुरवा गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। अतिवृष्टि के चलते एक आवासीय मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर नानी के घर आई सात माह की मासूम शाम्भवी पुत्री शिवांशु, निवासी कनौली पट्टी, जनपद कन्नौज की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए।अचानक छत गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।