पाटन: नगर परिषद पाटन ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी रहे मौजूद
Patan, Jabalpur | Oct 21, 2026 एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर परिषद के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम और मुख्यमंत्री जन संवाद अभियान का आयोजन किया। इसके तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट गुरु पिपरिया में सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां 120 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। पार्षद जन प्रतिनिधियों ने अपने नाम पर वृक्षारोपण किया।