उमरेठ: कन्हरगांव के जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों को अध्यापन में AI उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया गया
जन शिक्षा केन्द्र कन्हरगाँव की 32 शालाओं के लगभग 50 शिक्षकों को AIएप के संबंध में जानकारी के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए। जनशिक्षक ने 2 बजे बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन पिरामल फाऊंडेशन शुचि मिश्रा, जनशिक्षक वीरेंद्र शर्मा, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी धनराज चौहान की उपस्थिति में हुआ।