जमुई: पूर्व सैनिक संघ के कार्यालय में तिरंगा शान से लहराया गया
Jamui, Jamui | Aug 15, 2026 जमुई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के सतगामा स्थित कार्यालय के बाहर झंडोत्तोलन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष बीके यादव की अध्यक्षता में सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान जिले के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।