कसरावद: झमाझम बारिश से दिन में छाया रात जैसा अंधेरा
सड़कों पर बहा पानी, वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर तय किया सफर;
श्रावण माह के पहले दिन से ही क्षेत्र में कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं आसमान में घने बादल छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा दिखाई देने लगा। तेज बारिश और बादलों के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर