जहानाबाद: जांच में लापरवाही: जहानाबाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार निलंबित
मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने अनुसंधान में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में जहानाबाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। टेहटा थाना कांड संख्या 321/25 की समीक्षा में कई खामियां पाई है। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की गई और फरार अभियुक्तों के खिलाफ समय पर वारंट की अधियाचना दाखिल नहीं हुई।