डोमचांच: डोमचांच प्रखंड प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
डोमचांच प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने रविवार को 8 बजे अपने आवास पर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों के निष्पादन का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड प्रमुख से मिले।