गुन्नौर: गांव बहटकरन की दो सगी बहनों ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहटकरन निवासी कमलेश ने रविवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला की दो पुत्री चंद्रवती और मीनाक्षी खेत में खड़ी गन्ने की फसल में पशुओं के लिए घास काट रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही तीन लोगों ने महिला की दो बेटियों के साथ मारपीट की। जिसमें चंद्रवती घायल हो गई। पीड़ित महिला ने कार्यवाही की मांग की है।