कानपुर के चर्चित बिकरू कांड का आरोपी और कुख्यात माफिया विकास दुबे का करीबी हीरू दुबे करीब 6 साल बाद जिला जेल से रिहा हो गया है।
गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सजा पाने वाले हीरू दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहाई मिली है।
शुक्रवार शाम जेल से बाहर आते ही भावुक नजारा देखने को मिला। हीरू की पत्नी उससे लिपट गई, वहीं उसने अपने वकील के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बता दें कि 2 जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस मामले के बाद हीरू दुबे पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
अब 6 साल बाद हीरू दुबे जेल से बाहर है, लेकिन बिकरू कांड की वो खौफनाक रात आज भी यूपी के सबसे भयावह अपराधों में गिनी जाती है।
#Kanpur #BikruKand #HeeruDubey #VikasDubey #KanpurNews UPNews