हरिद्वार: शीतलहर और कंपकंपाती ठंड के चलते DM मयूर दीक्षित ने शिवालिकनगर में रैन बसेरों का लिया जायजा, बांटे कंबल
हाड़ कंपकंपाती ठंड और शीतलहर ने मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन दूभर कर दिया है। DM मयूर दीक्षित ने शिवालिकनगर में तमाम रैन बसेरों का निरीक्षण किया और अलाव जलाने के निर्देश दिए। शनिवार देर रात यहां पहुंचे DM ने नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ बेघर लोगों को गर्म कपड़े, शाल और कंबल वितरित किए। उन्होंने चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का भी हाल जाना।