रायपुर के IGKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में भिलाई के भारती कॉलेज का कनेक्शन सामने आया है। मामले में भारती कॉलेज के एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बंद लिफाफे में रखे प्रश्नपत्र को एंडोस्कोपी कैमरे की मदद से स्कैन किया गया और फिर WhatsApp के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया।
मोबाइल डेटा, तकनीकी साक्ष्यों और WhatsApp चैट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और जांच लगातार जारी है।