लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से दी गई जानकारी के मुताबिक मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के आयात निर्यात पर रोक तथा अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में रोको टोको अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस द्वारा वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई.