मानिकपुर: ड्रोन कैमरे से चित्रकूट मेले की निगरानी, रामघाट से धनुष चौराहे तक सुरक्षा पर पुलिस की नजर
चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चित्रकूट पुलिस सतर्क है। रामघाट, धनुष चौराहा समेत पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ और आवागमन पर नजर रखी तस्वीर सोमवार सुबह 11:00 की है जिसमें पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर आधुनिक तकनीक से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।