पाली: सिमरधा निवासिनी महिला द्वारा पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट की शिकायत के मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | Aug 14, 2024 थाना पाली अंतर्गत ग्राम सिमरधा निवासी एक महिला ने बीते दिवस एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि गांव के कुछ नामजद युवकों द्वारा उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई है। साथ ही विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की गई। उक्त मामले में एसपी के निर्देशानुसार पाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है।