पाली: हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के तहत पाली पुलिस ने कस्बे में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
Pali, Lalitpur | Aug 14, 2024 हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के तहत पाली पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक पाली अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं स्कूली छात्रों के साथ कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, सभी लोगों से अपने घरों , दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि पर तिरंगा फहराने की अपील की।