पाली: ग्राम डूंगरिया स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियो में उतराता मिला गोवंश का शव, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की जांच की मांग
Pali, Lalitpur | Aug 13, 2024 ग्राम डूंगरिया निवासी ग्रामीणों ने तहसीलदार पाली को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके गांव के तालाब में एक अन्ना गोवंश संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सियों से बंधा हुआ मृत अवस्था में तालाब में उतराता मिला है। उन्होंने आशंका जताई है कि उक्त गोवंश डूंगरिया में संचालित गौशाला का हो सकता है। उन्होंने मामले को लेकर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।