बाबा गणीनाथ सेवा टीम ने अपनी 67वीं यात्रा के दौरान रविवार 10 बजे के करीब महादेव सिमरिया स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर परिसर में पौधे लगाए गए और आसपास की साफ-सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, विद्या शंकर उपाध्याय, सोनू, प्रमोद सहित कई शामिल थे।