बलरामपुर: लालिया थाना पुलिस ने साइबर क्राइम के दो अंतरराज्यीय अभियुक्तों को लखनऊ से किया गिरफ्तार
बुधवार 2 बजे थाना ललिया पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के दो अभियुक्तों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि यह अभियुक्त लोगों के खाते खुलवाकर उसमें से एटीएम द्वारा पैसे निकाल कर बाइनेंस आईडी पर भेजते थे। जिसे इन्हें कमीशन के रूप में पैसा प्राप्त होता था यह क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा विदेश भेजते थे।