बलरामपुर: अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने खाद वितरण केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बुधवार 1 बजे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा खाद वितरण केंद्र शिवपुरा व अमवा का भ्रमण कर जनपद में कृषक बंधुओ को सुगमता से उर्वरक उलब्ध कराने हेतु पंक्ति लगवाकर उर्वरक का वितरण करने हेतु कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो।