मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को बांटी ट्राइसाइकिलें
मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुरैना प्रवास के दौरान जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र में मौजूद दिव्यांगजनों एवं बच्चों से संवाद कर उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों एवं बच्चों को ट्राइसाइकिलें वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
#मुरैना #morena #DDRC