ब्रह्मपुर: लोहवा पुल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
बगेन गोला थाना क्षेत्र के लोहवा पुल के समीप शुक्रवार रात 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्रह्मपुर ले जाया गया।