रायडीह: खेलो झारखंड के तहत एस एस 10 प्लस टू रायडीह के खेल मैदान में चार स्पर्धाएं हुई आयोजित, प्रखंड प्रमुख रही मुख्य अतिथि
Raidih, Gumla | Sep 11, 2024 एस एस 10 + 2 विद्यालय रायडीह के खेल मैदान में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय विभिन्न खेल स्पर्धा प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख ममता सोरेन ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान समय में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेल में नौकरी की प्रबल संभावना है। वही प्रतिस्पर्धा में विजेताओं को मोमेंटो और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।