रायडीह: रामरेखा रोड कोन केल के समीप ऑटो के पलटने से एक दर्जन लोग घायल,पांच घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
Raidih, Gumla | Sep 10, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन केल के समीप ऑटो के पलटने से ऑटो में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रायडीह में इलाज के बाद 5 घायलों को गुमला रेफर कर दिया गया। सभी रायडीह बाजार आ रहे थे। तभी सड़क पर कुत्ता दौड़ गया जिससे ऑटो कुत्ता पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में एक युवती को गंभीर चोट लगी।