पिंड्रा: रक्षाबंधन से पहले पिंडरा की बहनों को मिलेगा सम्मान, 25 अगस्त को महिला शक्ति जुटेगी
वाराणसी में 25 अगस्त को पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का सम्मान किया जाना है ऐसे में रक्षाबंधन से पहले पिंडरा की बहनों को सम्मान दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महिला समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करना एवं सामाजिक उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किए किए जाने की तैयारी है।