कोल: सीमा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 सीमा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। 65 वर्षीय राजू गलियों में फेरी लगाकर गैस, कूकर रिपेयरिंग का काम किया करते थे। बुधवार सुबह वह अपने घर से रोजाना की तरह टहलने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूर चलते ही रेलवे फाटक पार करते समय सीमा पाठक परिवार ट्रेन की चपेट में आ गए जिसके चलते उनकी मौत हो गई।