कोल: गाजीपुर में चारा लेने गई महिला की सांप के काटने से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 गाजीपुर में खेत से चारा लेने गई महिला की सांप ने काटने से मौत हो गई। 45 वर्षीय इंद्रा देवी घरेलू महिला थी और किसान परिवार से थी। महिला के जेठ के अनुसार वह मंगलवार की शाम खेत से चारा लेने के लिए गई थी। चारा काटते समय खेत में मौजूद सांप ने उनको काट लिया। बेहोश अवस्था में परिवार के लोग इंद्रा देवी को JN मेडिकल लेकर आए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।