कोल: टप्पल क्षेत्र में ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी और जीजा पर गला दबाकर हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 टप्पल में संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवक की मौत हो गई। 28 वर्षीय सुमित निजी स्कूल में काम किया करता था। सुमित के पिता का आरोप है कि सुमित की पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था और वह अक्सर अपने मायके में आ जाती थी। 9 दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके में लेकर आई और फिर मंगलवार रात्रि जीजा के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी।