चरखी दादरी: 12 दिन बाद भी च.दादरी मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं, किसान प्राइवेट खरीद में बेचने को मजबूर
जिले में निर्धारित किए गए तीन स्थानों पर सरकार के निर्देशों के 12 दिन बाद भी बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। आढ़तियों की माने तो अब खरीद शुरू होने की संभावना भी ना के बराबर है। जिसके चलते किसान प्राइवेट खरीद में बाजरा बेचने को मजबूर हैं। हालांकि सरकार द्वारा भावांतर भरपाई की राशि निर्धारित की गई है इसके बावजूद किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।