कोटकासिम: कोटकासिम के रामलीला मैदान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस का सामूहिक कार्यक्रम, एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
Kotkasim, Alwar | Aug 15, 2026 कोटकासिम उपखंड मुख्यालय पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कस्बे में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में हुआ इस दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे एसडीएम रेखा यादव ने ध्वजारोहणकर झंडे को सलामी दी। स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा मार्चपास्ट निकाला गया साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।