आबू रोड: आबूरोड के मानपुर में संगठन को मजबूत करने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन, पदाधिकारी रहे मौजूद
आबूरोड शहर में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया मानपुर स्थित माली समाज धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में रेवदर विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया