हुलासगंज: नववर्ष पर जारु बाबरिया के बुढ़वा महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़
बुधवार 1 जनवरी 2025 को नववर्ष के मौके पर पूरे प्रखंड सहित पूरे जिले में धूम देखी जा रही है। बुधवार दिन में करीब 5 बजे तक जरू बाबरिया पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस संबंध में जानकारी देते हुए जारु बाबरिया पहाड़ के सीढ़ी निर्माण करने वाले गनौरी पासवान ने पूरी जानकारी दी।