हुलासगंज: हुलासगंज सहित जिले में मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल की मरम्मत और परामर्श के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन
जिला प्रशासन के द्वारा और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग जहानाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शनिवार शाम करीब 5 बजे सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि जहानाबाद जिले में दिव्यांगजनों के बीच वितरित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की मरम्मती एवं परामर्श हेतु निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है।