हुलासगंज: केउर गांव की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए लोगों ने सरकार से मदद मांगी, मूर्तियां हैं बेशकीमती
हुलासगंज प्रखंड के केऊर पंचायत अंतर्गत मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने और उसके अस्तित्व को बचाने हेतु पंचायत की मुखिया सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। रविवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए ग्रामीणों और माननीय मुखिया ने बताया की केऊर गांव में कई ऐतिहासिक मूर्तियां और कलाकृतियां रखरखाव के अभाव में अपना अस्तित्व खो रही हैं।