हुलासगंज: प्रखंड सहित ज़िले में धूमधाम से मनाया गया तुलसी पूजा का त्योहार
यूं तो तुलसी एक तुलसी को एक औषधीय पौधे का रूप मानकर लोग इसे उपयोगी समझते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह काफी महत्वपूर्ण है। पर हिंदू धर्म ग्रंथो और धर्म शास्त्रों में इसे मां का दर्जा दिया गया है और लोग अपने घरों में बड़े ही श्रद्धा भाव से तुलसी मां के रूप में पूजा अर्चना करते हैं। तो वहीं बुधवार 25 दिसंबर को तुलसी पूजा का त्योहार धूम धाम से मनाया गया।