हुलासगंज: हुलासगंज पीएनबी बैंक के अधिकारी को सेवानिवृत्ति पर किया गया भव्य स्वागत, दिया गया प्रशस्ति पत्र
हुलासगंज पीएनबी बैंक में ऑफिसर पद पर कार्यरत रहे श्री शिवलाल प्रसाद केसरी के सेवानिवृति होने पर पीएनबी के आला पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे जानकारी देते हुए कहा कि श्री केसरी ने अपने जीवन के लम्बे वक्त तक योगदान दिया।