मधेपुरा: टीपी कॉलेज के निर्माणाधीन अकादमिक भवन का शिलान्यास, 2.83 करोड़ की लागत से बनेगा भवन
टीपी कॉलेज के निर्माणाधीन अकादमिक भवन का शिलान्यास शुक्रवार को शाम 4 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिलान्यासकर्ता-सह-मुख्य अतिथि बीएनएमयू के कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने कहा कि टीपी कॉलेज का गौरवशाली इतिहास है। विश्वविद्यालय का विकास भी इस महाविद्यालय के विकास से जुड़ा हुआ है।