मधेपुरा: मद्य निषेध कार्यालय में 1257 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई
जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के आदेशानुसार शुक्रवार को दोपहर तीन बजे 1257 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक कार्यालय परिसर में 542 लीटर अवैध विदेशी शराब और 715 लीटर अवैध चुलाई शराब नष्ट की गई। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई।