मधेपुरा: फुलौत में बन रहे 7 किलोमीटर लंबे पुल का बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शुक्रवार को दिन के दो बजे मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित फुलौत में निर्माणाधीन सात किलोमीटर लंबे पुल का निरीक्षण किया। उनके साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग के सचिव, डीएम तरनजोत सिंह, एसपी संदीप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।