हाथरस: सदर क्षेत्र के सादाबाद गेट पर दुकानदार की गले की सोने की चेन तोड़कर भागा युवक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सादाबाद गेट पर आज दिन मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया! दिनदहाड़े एक युवक एक दुकानदार की गले की सोने की चेन तोड़कर मौके से फरार हो गया! दुकानदार ने उसके पीछे भाग कर पकड़ने का काफी प्रयास किया! यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई !मौके पर दुकानदारों की काफी भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है!