हाथरस: बृज क्षेत्र के 113 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया गया उद्घाटन
हाथरस में लगने वाले बृज क्षेत्र के प्रसिद्ध 113 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का हाथरस जिले की प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण द्वारा 9 सितंबर को विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मंत्री ने दाऊजी महाराज और रेवती मईया के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।