हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने फ्लाईओवर के बराबर डाकघर वाली गली से चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान फ्लाईओवर के बराबर डाकखाने वाली गली से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अभियुक्त हिस्ट्री सीटर है जिसके खिलाफ गैंगस्टर/NDPS एक्ट व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।