लाडनूं: निंबी जोधा टोल पर ब्रेक नहीं लगने से आपस में भिड़े 3 वाहन; 2 लोग हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस
Ladnu, Nagaur | May 27, 2024 लाडनूं कस्बे मे नेशनल हाईवे संख्या 58 पर निम्बी जोधा टोल प्लाजा पर एक के बाद एक तीन गाड़ियां टकरा गई। जानकारी के अनुसार यहां टोल प्लाजा पर एक लेन मे निम्बी जोधा से नागौर की ओर जा रही बोलेरो के अचानक ब्रेक नहीं लग पाए। ऐसे मे लेन मे पहले से खड़ी दो कारे भिड़ गई। घटना मे बोलेरो सवार निशा पत्नी राकेश दाधीच व मोनिका पत्नी गिरिराज घायल हो गई।