लाडनूं: चोरी के प्रकरण में सुरपालिया थाना पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी किए गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | May 22, 2024 चोरी एक प्रकरण मे लाडनूं कस्बे की सुरपालिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी हसन अली एवं मुख्तार अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए है। आरोपियों ने 17 मई को सोने की एक दुकान मे मालिक का ध्यान भटकाकर 30 ग्राम सोने के जेवरात की चोरी की थी।