लाडनूं: लाडनूं कस्बे में निंबी जोधा के पास एक पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
Ladnu, Nagaur | May 23, 2024 लाडनूं कस्बे मे शादी समारोह मे शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा लाडनूं के निम्बी जोधा के पास हुआ। लाडनूं से गुमानपुरा जा रहे बाइक सवारों को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।