लाडनूं: लाडनूं कस्बे में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन जने हुए घायल, दो गंभीर घायलों को किया रेफर
Ladnu, Nagaur | May 26, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र मे देर रात्रि को दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों मे 3 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दुर्घटना का पहला मामला बाकलिया के पास हुआ। जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं दूसरा हादसा NH 58 पर बेरा की ढाणी के पास हुआ।