लाडनूं: निम्बी जोधा के बीच रामदेव गौशाला के पास पेड़ से कार टकराने से दो लोग हुए घायल, एक गंभीर घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर
Ladnu, Nagaur | May 24, 2024 लाडनूं कस्बे के नेशनल हाइवे 58 पर एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। घटना मे दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद डीओ ड्यूटी अधिकारी रामचन्द्र जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना मे कजेरड़ा निवासी पप्पूराम व राजेश घायल हो गए।