लाडनूं: लाडनूं कस्बे में पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल
Ladnu, Nagaur | May 25, 2024 लाडनूं कस्बे मे नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले मे लाडनूं पुलिस ने गिरफ्तार दो युवकों को शनिवार को कोर्ट मे पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। 3 दिन पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार 14 मई को लाडनूं थाने मे एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर से नाबालिग को दस्तायाब कर इस मामले मे दो युवकों को गिरफ्तार किया।