बाजपुर न्यूज
आपदा प्रभावित बाजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, किसानों को राहत की उम्मीद
बाजपुर। आपदा की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बाजपुर पहुंचे। उन्होंने पहले हेलीकॉप्टर से आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद कार से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के दौरे से ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलें बर्बाद होने के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को उचित मुआवजा और राहत मिलने की उम्मीद जगी है।