भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भरमौर के चारों मंडलों की प्रभावी भागीदारी।
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो हमीरपुर।
भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक हमीरपुर जिला के टिप्पर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की भी प्रभावी भागीदारी रही। पांगी मंडल अध्यक्ष सतीश राणा, होली मंडल अध्यक्ष अशोक राजपूत, त्रिलोचन महादेव मंडल अध्यक्ष भाई पवन भारद्वाज तथा चौरासी मंडल अध्यक्ष अंग्रेज कपूर ने बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बूथ प्रबंधन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों और रणनीति पर चर्चा हुई। चारों मंडलाध्यक्षों की मौजूदगी को भरमौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात भी कही गई।