Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
usr20446412
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS ADDRESS - BUDHA MAL EMPIRE AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P) 📱- 98167- 33444, 94599-77777
Dharwala, Chamba
| Oct 4, 2026
MORE NEWS
भाजपा नेता अनिल ढकोग की कुटिया में यह नारे और उद्घोष कोई शक्ति प्रदर्शन या कुछ और कमेंट बॉक्स में बताएं ?
Dharwala, Chamba | Oct 4, 2026
भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भरमौर के चारों मंडलों की प्रभावी भागीदारी। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो हमीरपुर। भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक हमीरपुर जिला के टिप्पर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की भी प्रभावी भागीदारी रही। पांगी मंडल अध्यक्ष सतीश राणा, होली मंडल अध्यक्ष अशोक राजपूत, त्रिलोचन महादेव मंडल अध्यक्ष भाई पवन भारद्वाज तथा चौरासी मंडल अध्यक्ष अंग्रेज कपूर ने बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बूथ प्रबंधन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों और रणनीति पर चर्चा हुई। चारों मंडलाध्यक्षों की मौजूदगी को भरमौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात भी कही गई।
Dharwala, Chamba | Oct 4, 2026
एनएसएस शिविर के चौथे दिन सिलपड़ी में स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर (मांधा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव सिलपड़ी में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों सुभाष शर्मा एवं कामिनी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों से अपने आसपास गंदगी न फैलाने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों से भी स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कामिनी शर्मा सहित एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली में भाग लिया।
Dharwala, Chamba | Oct 4, 2026
भरमौर में कांग्रेस की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरमौर की जनरल हाउस की मासिक बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भरमौर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनमोहन कटोच और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं भरमौर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बलविंदर सिंह बबलू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान ‘वोट चोरी’ के आरोपों से जुड़े मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से एसडीएम भरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित उठाए गए सवालों और कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का उल्लेख किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत भरमौरी, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला परिषद सदस्य खनी वार्ड सुभाष चंद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर और युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी जोर दिया।
Dharwala, Chamba | Oct 3, 2026
भरमौर कांग्रेस में 2027 की टिकट को लेकर ललित ठाकुर का बड़ा बयान—अभी चुनाव दूर, टिकट के लिए जिसे जोर लगाना है लगाए, लेकिन आपसी खींचतान छोड़ पार्टी को मजबूत करने पर दें ध्यान
Dharwala, Chamba | Oct 3, 2026
मांधा में NSS स्वयंसेवियों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, मंदिरों में सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता व सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
Dharwala, Chamba | Oct 3, 2026
“प्रदेश कांग्रेस के हर आदेश का पालन, संगठन का हर लक्ष्य होगा पूरा; भरमौर ब्लॉक कांग्रेस पूरी मजबूती से करेगी काम : संजय ठाकुर” ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भरमौर
Dharwala, Chamba | Oct 3, 2026
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में लगभग 13 करोड़ कटे हैं वोट---कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी
Dharwala, Chamba | Oct 3, 2026